रतनपुरा(मऊ)। प्रथम स्वतंत्रता सेनानी मंगल पांडेय की स्मृति में मिनी मैराथन का आयोजन 30 जनवरी को होगा। इसमें क्षेत्र समेत दूसरे जिले के धावक भाग लेेंगे। मैराथन प्रतियोगिता क्षेत्र के हलधरपुर थाना से शुरू होकर बिलौझा होते हुए रतनपुरा के भीमपुरा मोड़ पहुंचकर समाप्त होगी। इसकी जानकारी आयोजक नंद कुमार विश्वकर्मा ने देते हुए बताया कि प्रतियोगिता में प्रथम आने वाले धावक को 1500, द्वितीय स्थान पर 1200 और तीसरे स्थान पर रहने वाले को एक हजार नकद से पुरस्कृत किया जाएगा।