घोसी(मऊ)। छात्र संघ सेवा समिति और अन्य संगठनों के तत्वावधान में शनिवार को महाराष्ट्र में दलितों के साथ हुई घटना को लेकर मार्च निकाल कर विरोध प्रदर्शन किया गया। जिला पंचायत सदस्य अवधेश बागी और सन्नी राव के के नेतृत्व में विरोध मार्च धरौली मोड़ से चलकर तहसील के पूर्व ही पंहुचा था कि उपजिलाधिकारी टी पी वर्मा व सीओ अरशद जमाल द्वारा रोक दिया गया।
कार्यकर्ता दलितों का उत्पीड़न बन्द करो आदि नारे लगा रहे थे। जिला पंचायत सदस्य अवधेश बागी ने कहा कि महाराष्ट्र के पुणे में दलितों के साथ जो हुआ वह बहुत ही निंदनीय है। कहा कि जब से केंद्र में भाजपा की सरकार आई है, दलितों, पिछड़ो के ऊपर अत्याचार की घटनाओं में हुई है। छात्र नेता सन्नी राव ने कहा कि वर्तमान सरकार दलित विरोधी है। कार्यक्रम को आलोक रंजन, संतोष कुमार, विजय कुमार आदि ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से राजकुमार गौतम, राहुल कुमार, उमेश भारती, अक्षय कुमार, अजीत कुमार, राजेश, संजीव कुमार आदि रहे।