फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वच्छ भारत मिशन कासच

विज्ञापन
विज्ञापन
रतनपुरा। स्वच्छ भारत अभियान जैसे प्रधानमंत्री के महत्वाकांक्षी कार्यक्रम को रतनपुरा ब्लाक का प्रधान पलीता लगाने में जुट गए। अभियान के तहत गांव में जागरूकता कार्यक्रम चलाने वाली टीम के सदस्यों को ग्राम प्रधान ने लौटा दिया। ग्राम प्रधान ने कहा कि हमारे गांव की जनता पहले से ही जागरूक है। इस गांव में जाकरूकता कार्यक्रम चलाने की जरूरत नहीं हैं। मामला ग्राम पंचायत करउत का है।
विज्ञापन

केंद्र सरकार की स्वच्छ भारत मिशन(ग्रामीण)के अंतर्गत रतनपुरा बलाक के विभिन्न ग्राम पंचायतों में जागरूकता कार्यक्रम चलाया जा रहा है।इस क्रम में क्षेत्र के कर उत ग्राम पंचायत में 28 दिसंबर को रतनपुरा बलाक के जागरूकता टीम नंबर 5 की मुख्य सुगम कर्ता कुमारी प्रियंका अपने साथियों के साथ करउत ग्राम प्रधान के घर पहुंची। टीम की मुखिया ने ग्राम प्रधान से मिल कर अपने आने और स्वच्छता मिशन के बारे में जानकारी दी । बकौल प्रियंका प्रधान ने अपना कोई भी सहयोग देने से इंकार कर दिया और टीम के लोगों से कहा कि आप लोग हमारे ग्राम पंचायत से अभी चले जाइए। इतना कहते हुए टीम के सदस्यों को अपने दरवाजे से उन्हें जाने के लिए कह दिया। टीम के सदस्यों ने इस कंपकंपाती ठंड मे किसी तरह रात बिताया और सुबह एडीओ पंचायत को मोबाइल से सारी बातें बताई। एडीओ पंचायत ने एक सफाई कर्मचारी को फोन कर टीम के सदस्यों को ब्लाक मुख्यालय पर भेजवाया। इस संबंध मे एडीओ पंचायत श्रीकांत मिश्रा काहना है कि ग्राम प्रधान को बुलाया गया है, इस प्रकरण में उनसे जवाब तलब किया जाएगा ।उधर ग्राम प्रधान लल्लन प्रजापति का कहना है कि मेरे घर पर टीम के सदस्यों रखने की व्यवस्था नहीं है, इस लिए उन्हें वापस लौटाया, भगाया नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें