फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अतिक्रमण् हटाने गई राजस्व टीम पर हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
बढ़ुआगोदाम। सरायलखंसी थाना क्षेत्र के सरयां रघुनाथपुर गांव में रविवार को दोपहर लगभग 12 बजे आंगनबाड़ी केंद्र के प्रस्तावित जमीन पर अतिक्रमण हटाकर कब्जा करने गई राजस्व और पुलिस पर अतिक्रमणकारियों ने हमला कर दिया। इस हमले में नायब तहसीलदार , राजस्व निरीक्षक ,थानाध्यक्ष, एक महिला आरक्षी सहित तीन सिपाही घायल हो गए। घटना के बाद काफी संख्या में फोर्स बुला ली गई। मौके पर पहुंचे एसडीएम और सीओ के निर्देश पर पुलिस हमलावरों के घर पर दबिश दी। लेकिन तब तक हमलावर फरार हो चुके थे। एक हमलावर को पुलिस ने पकड़ा। घायल राजस्व कर्मियों और पुलिस कर्मियों का मेडिकल चेकअप कराया गया। नायब तहसीलदार ने 16 हमलावरों के विरुद्ध तहरीर दी है। पुलिस मुकदमा दर्ज करने की तैयारी कर रही है।
विज्ञापन

सरायलखंसी थाना क्षेत्र के परदहा ब्लाक के अंतर्गत सरयां रघुनाथपुर गांव में आंगनबाड़ी केंद्र के लिए जमीन सुरक्षित की गई है। केंद्र के लिए शासन से बजट भी काफी पहले ही मिल चुका है। लेकिन इस जमीन पर गांव के कुछ लोगों ने कब्जा कर रखा है। ग्राम प्रधान उमाकांत यादव इस भूमि पर केंद्र का निर्माण कराने गत दो दिसंबर गए तो अतिक्रमण कारियों ने विरोध किया। ग्राम प्रधान ने प्रस्तावित भूमि को अवमुक्त कराने के लिए प्रार्थनापत्र दिया। एसडीएम के निर्देश पर नायब तहसीलदार शशिभूषण पाठक , कानूनगो राम विजय सिंह और लेखपाल विजय शंकर यादव तथा एसओ संदीप यादव , महिला आरक्षी तथा सिपाहियों के साथ रविवार को दोपहर मौके पर गए। राजस्व टीम ने प्रस्तावित भूमि की पैमाइश करके सीमांकन किया और अवैध कब्जा हटवाने लगी। इसी बीच काफी संख्या में जुट गए महिलाओं और पुरुषों ने राजस्व टीम पर हमला कर दिया। अतिमक्रमणकारी लगभग दस पुरुषों और छह महिलाओं ने अचानक राजस्व और पुलिस टीम पर पथराव करना शुरु कर दिया।
अचानक हुए इस हमले में पुलिस को बचाव का मौका नहीं मिला। भीड़ ने थानाध्यक्ष संदीप यादव को धक्का देकर नीचे गिरा दिया और नायब तहसीलदार हमला कर दिया। ग्रामीणों के इस हमले में एसओ , नायब तहसीलदार ,महिला आरक्षी सोनी सिंह , सिपाही अजय कुमार , अनुज को चोटें आ गईं। हमले के बाद हमलावर फरार हो गए। हमले की सूचना मिलते ही काफी संख्या में फोर्स मौके पर भेजी गई। एसडीएम राकेश कुमार , सीओ राजकुमार ,तहसीलदार मिथिलेश त्रिपाठी भी मौके पर पहुंच गए। अफसरों के निर्देश पर पुलिस हरकत में आ गई। पुलिस ने भाग रहे एक हमलावर अच्छेलाल गुप्ता को दौड़ाकर पकड़ लिया। पुलिस अन्य अतिक्रमणकर्ता जोगेंद्र गुप्ता और गंगाधर गुप्ता के घरों पर गई, लेकिन महिलाओं ने दरवाजे अंदर से बंद कर लिए थे। पुलिस ने बंद दरवाजे खुलवाने का प्रयास किया लेकिन सफल नहीं हो सकी। इसके बाद केंद्र के निर्माण का काम शुरु कराया गया। जेसीबी से नींव की खुदाई कराके मनरेगा मजदूरों को काम पर लगाया गया। इस बाबत सीओ राजकुमार का कहना है कि हमलावरों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। उनकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

इनसेट
अमर उजाला ने खबर प्रकाशि त कर किया था आगाह
मऊ। सरयारघुनाथपुरा गांव में आंगनबाड़ी केंद्र पर मनबढ़ों के प्रभाव की खबर को अमर उजाला ने बीते तीन दिसंबर के अंक में प्रकाशित कर प्रशासन को आगाह करने का काम किया था। इस दौरान मनबढ़ गांव के प्रधान को खदेड़े थे, और प्रधान उमाकांत यादव बारावफात के अवकाश के बाद भी प्रशासनिक अधिकारियों से मिलकर उन्हें इस मामले से अवगत कराने का प्रयास किए थे। इसबीच तीन दिसंबर को रविवार की छुट्टी भी पड़ गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें