फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संक्रामक रोगों से जूझ रहे लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। शहर के कई मुहल्लों में इन दिनों संक्रामक बीमारियों का प्रकोप है। नगर के क्यारी टोला, भरहू का पूरा सहित आसपास के कई मुहल्लों के काफी लोग इन दिनों मलेरिया, वायरल फीवर , उल्टी दस्त और प्लेटलेट्स गिरने जैसे लक्षणों से पीड़ित हैं। पिछले दिनों इन मुहल्लों में तीन लोग बीमारी से मर चुके हैं। इन मुहल्लों में पिछले एक सप्ताह से 100 से अधिक लोग बुखार से पीड़ित हैं।
विज्ञापन

दूसरी तरफ सीएमओ डा.सतीश चंद सिंह का कहना है कि उन्होंने स्वयं दो दिनों तक लगातार इन प्रभावित मुहल्लों का दौरा किया है। साथ ही यदि किसी परिवार के किसी सदस्य की जांच में डेंगू की पुष्टि हुई हो तो वे कृपया उसकी रिपोर्ट उन्हें दिखाएं। उन्होंने बताया कि अब तक बीमार लोगों में से तीन लोगों केेे मलेरिया से ग्रस्त होने की पुष्टि हुई है। सीएमओ ने इन मुहल्ले वासियों का आह्वान किया है कि जिन मरीजों को कई दिनों से बुखार हो वे तत्काल जिला अस्पताल आएं, अपना रक्त परीक्षण कराएं और रिपोर्ट के अनुसार योग्य चिकित्सक की सलाह से अपना इलाज कराएं। सीएमओ ने दावा किया कि प्रभावित मुहल्लों में चिकित्सक की टीमें निरंतर भ्रमण कर रही हैं। उन्होंने कहा है कि लोग जिला अस्पताल अथवा नजदीकी सरकारी अस्पतालों में आएं। उधर मुहल्लेवालों की शिकायत है कि विभाग द्वारा प्रभावित मुहल्लों में मच्छररोधी घोल का छिड़काव नहीं कराया जा रहा है और न ही साफ सफाई कराई जा रही है।
इनसेट
प्लेटलेट्स घटना ही डेंगू नहीं
सीएमओ डा. एससी सिंह बताते हैं कि अक्सर देखा जा रहा है कि मरीजों में प्लेटलेट्स घटने की शिकायतें आ रही हैं। इससे लोग यह धारणा बना ले रहे हैं कि मरीज को डेंगू हो गया है। लेकिन यह पूरी सच्चाई नहीं है। मलेरिया और टायफायड बुखार में भी प्लेटलेट्स घट जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें