फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी की घटनाओं के पर्दाफास की मांग की

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। उत्तर प्रदेश व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष उमाशंकर ओमर के नेतृत्व में शुक्रवार को व्यापारियों का एक प्रतिनिधि मंडल पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव से मिला। इस दौरान व्यापारियों ने पुलिस अधीक्षक से नगर सहित जनपद के घोसी, मुहम्मदाबाद गोहना थाना क्षेत्र के कई स्थानों पर व्यापारिक प्रतिष्ठानों पर हुई चोरियों के अतिशीघ्र खुलासे की मांग किया।
विज्ञापन

उमाशंकर ओमर ने पुलिस अधीक्षक नगर क्षेत्र समेत जनपद में कई जगहों पर हुई चोरी की घटनाओं के बारे में बताते हुए कहा कि चोरों के हौसला बुलंद होने के कारण व्यापारियों में असुरक्षा की भावना उत्पन्न हो गई है। एसपी ने व्यापारियों से शीघ्र चोरियों के खुलासे का आश्वासन दिया। इस अवसर पर आशु बरनवाल, सत्यानंद वर्मा, धीरज वर्मा, कैलाश चौहान, हरिनाथ पांडेय, अशोक सिंह, राजीव रस्तोगी, राम प्रवेश आदि लोग मौजूद रहे। उधर नगर क्षेत्र के अलाऊद्दीनपुरा स्थित उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के कैंप कार्यालय पर हुई बैठक में व्यापारियों ने मऊ रेलवे स्टेशन पर बन रहे वाशिंग पिट एवं टर्मिनल का निर्माण कार्य लगभग चार माह से बंद होने पर चिंता व्यक्त करते हुए संबंधित विभाग से निर्माण कार्य अविलंब शुरु कराने की मांग किया। इस अवसर पर शरदचंद सेठ, विजय कुमार रुंगटा, आंनद ओमर, श्रवण कुमार सर्राफ, स्वतंत्र कुमार साहू, फतेह बहादूर गुप्त, अंशू बरनवाल, सत्यानंद वर्मा, जगदीश प्रसाद आदि लोग रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें