फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोडवेज बस न चलने से परेशानी

विज्ञापन
विज्ञापन
सूरजपुर। स्थानीय बाजार से जिला और मण्डल मुख्यालय के लिए परिवहन निगम की एक भी रोडवेज बस नहीं चलाई जाती है। रोडवेज बस का परिचालन न होने से देवारांचल सहित दो दर्जन से अधिक गांवों के छात्रों वकीलों युवाओं सहित लोगों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। निगम की बस का परिचालन बंद होने से निगम को लाखों रुपये का नुकसान निगम को हो रहा है इससे प्राइवेट वाहन यात्रियों को ओवरलोड ढोया जा रहा है।प्राइवेट वाहनों पर यात्रियों को अपना जान जोखिम में डालकर लटक कर यात्रा करनी पड़ रही है। प्राइवेट बस संचालकों द्वारा यात्रियों से अधिक किराया वसूला जाता है।
विज्ञापन

जनपद मुख्यालय से 45 किलो मीटर उत्तरी छोर पर घाघरा नदी के तट पर वसे गांव सूरजपुर से जनपद मुख्यालय के लिए पूर्व में रोडवेज बस चलायी जाती थी। इसके चलते देवारांचल सहित सूरजपुर ,चकउथ ,रसूलपुर, सरफोरा, बन्धनपुर, चकहसन, करौंदी नरायनपुर ,मुहम्मदपुर हसनपुर ,बनाफा , सुल्तानपुर ,कपड़ियाडीह सहित दो दर्जन गांवों के छात्र छात्राएं जनपद और मंडल मुख्यालय की यात्रा करते हैं। इस बाबत एडवोकेट रामविलास चौबे, रामबदन प्रजापति , उर्मिला, पूनम, सुमित्रा सुनीता आदि का कहना है कि उच्च शिक्षा ग्रहण करने के लिये घोसी तथा जनपद मुख्यालय जाना पड़ता है। रोडवेज बस न चलने से लोगों को अधिक किराया देकर प्राइवेट बसों ,जीपो और ऑटोरिक्शा से 35 से 45 किलो मीटर दूर आने जाने में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। ग्राम प्रधान शिवानंद पांडेय ,प्रधान श्रीभागवत राय ,प्रधान अच्छेलाल यादव ,प्रधान रामदास यादव ,पूर्व प्रधान सुरेश कन्नौजिया,जिला पंचायत सदस्य इंद्रकैलाश यादव ,हिन्दू युवा वाहिनी जिला मंत्री अजय राय आदि ने विभागीय उच्चाधिकारियों का ध्यान इस समस्या की ओर आकृष्ट किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें