युसुफपुर स्थित मंदिर का ताला तोड़कर चोरों द्वारा चोरी की गई राम लक्ष्मण जानकी की मूर्ति, खाली पड़ा मंदिर का स्थान।
क्षेत्र के ग्राम सभा युसुफपुर में सोमवार की रात चोरों ने मंदिर का ताला तोड़कर तीन संगमरमर की राम, लक्ष्मण, जानकी की मूर्ति उठा ले गए। घटना की जानकारी सुबह पूजा करने आये ग्रामीणों के द्वारा हुई। मंदिर का ताला टूटा देख माथा ठनका और अंदर जाने पर मूर्तियां गायब मिली। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस और मंदिर के पुजारी को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल का निरिक्षण किया और जांच में जुट गई।
कोपागंज थाना क्षेत्र के ग्रामसभा युसुफपुर में सोमवार की रात अज्ञात चोरों ने राम जानकी मंदिर का ताला तोड़ कर उसमें स्थापित राम लक्ष्मण और जानकी की तीन फीट ऊंची संगमरमर की मूर्ति उठा ले गए। सुबह पूजा करने गए ग्रामीणों ने मंदिर का ताला टुटा और मुर्तिया गायब देखी तो उनका माथा ठनका। इसकी सूचना उन्होंने कोपागंज पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। पुजारी की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात चोरों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है। इस संबंध में ग्रामीणों का कहना है की इस मंदिर में तीन संगमरमर की मूर्तियां के अलावा 6 पीतल की छोटी मूर्तियां भी गायब है।