वलीदपुर के मुहल्ला नयापुरा में चेकिंग करते बिजली विभाग के कर्मचारी।
- फोटो : MAU
मऊ। जिले में बुधवार को बिजली विभाग द्वारा अभियान चलाकर अलग अलग टीमों ने बकाया बिल जमा न करने वाले उपभोक्ताओं का कनेक्शन काटा। वहीं बिना कनेक्शन के बिजली का उपयोग करते पाए गए 21 लोगों के विरुद्ध बिजली चोरी का मुकदमा दर्ज कराया।
एक्सईएन सुबोध यादव के निर्देश पर नगर के आजमगढ़ तिराहा, अली बिल्डिंग, बस स्टैंड, जानकी कॉमप्लेक्स पर चेकिंग अभियान चलाया गया। यहां बिजली चोरी करने पर 21 के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करने के साथ 35 उपभोक्ताओं का कनेक्शन काटा गया। इस दौरान 12 लाख रुपये का राजस्व वसूल किया गया।
इसीक्रम में बड़ागांव, जहागीराबाद, रहजनिया, औरंगाबाद, मिर्जाहादीपुरा, रघुनाथपुरा, बाइपास के पास चेकिंग के दौरान बकाया बिल का भुगतान न करने पर 21 लोगों का कनेक्शन काटने की कारवाई करते हुए 4 लाख 81 हजार रुपये का राजस्व वसूल किया गया। पिपरीडीह संवाददाता के अनुसार परदहां ब्लाक क्षेत्र के सुवराबोझ में बिजली बिभाग द्वारा चेकिंग अभियान चलाया गया। बकाया बिल का भुगतान न करने पर 30 उपभोक्ताओं का कनेक्शन काटने की कारवाई की। जबकि बिना कनेक्शन के बिजली का उपयोग कर रहे चार लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया गया। वहीं राजस्व के रूप में साठ हजार रुपये का राजस्व वसूल किया गया। दोहरीघाट संवाददाता के अनुसार बुधवार को अवर अभियंता राकेश कुमार के नेतृत्व में ग्राम हेमई में कुल 22 लोगों का बिल बकाया होने पर कनेक्शन काटने के साथ 50 हजार रुपये का राजस्व वसूल किया गया। इस दौरान 40 घरों की जांच की गई। फतेहपुर मंडाव संवाददाता के अनुसार ढ़ढ़वल पटराव में बिजली विभाग के तरफ सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। 70 घरों की जांच करते हुए दो लोगों के विरुद्ध बिजली चोरी का मुकदमा दर्ज किया।जबकि 25 उपभोक्ताओं का कनेक्शन काटने के साथ ही 55 हजार रुपये का राजस्व वसूल किया गया।