अध्यक्ष पद के लिए नामांकन करते सर्वेश सिंह।
मऊ। सिविल कोर्ट सेंट्रल बार एसोसिएशन की 22 सदस्यीय नई कार्यकारिणी के गठन के लिए होने वाले वाले चुनाव में पर्चा दाखिला के दूसरे दिन अध्यक्ष और महामंत्री सहित 22 पदों के लिए 21 लोगों ने नामांकन किया। पहले दिन 20 लोगों ने नामांकन किया था। इस प्रकार दो दिनों में अब तक 22 पदों के लिए कुल 41 लोगों ने नामांकन किया है। दाखिल पर्चो की मंगलवार को जांच होगी तथा उसी दिन प्रत्याशी अपना नाम वापस ले सकेंगे। नामांकन को लेकर सोमवार केे कचहरी परिसर में दिन भर गहमा गहमी बनी रही।
चुनाव संचालन समिति के अध्यक्ष और एल्डर कमेंटी के चेयरमैन इश्तेयाक अहमद की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार सोमवार को पर्चा दाखिला के दूसरे दिन अध्यक्ष पद के लिए सर्वेश सिंह और रामकृत यादव ने नामांकन किया। वरिष्ठ उपाध्यक्ष के लिए अनिल कुमार राय और रामअवध भारद्वाज ,साधारण उपाध्यक्ष के लिए यशवंत कुमार यदुवंशी तथा कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए अवनीश कुमार श्रीवास्तव और विपिन कुमार सिंह ने नामांकन किया। इसी क्रम में महामंत्री के लिए राजेश सिंह राज, संजय कुमार त्रिपाठी, रामरतन निषाद और रामभजन उर्फ विद्यार्थी ने नामांकन किया। संयुक्त मंत्री के लिए कमलेश कुमार गौतम तथा कोषाध्यक्ष पद के लिए मुन्नीलाल ने नामांकन किया। वरिष्ठ सदस्य कार्यकारिणी के लिए रविशंकर सिंह, सुखराम चौहान और शादाब आलम तथा कनिष्ठ सदस्य कार्यकारिणी के लिए अजय कुमार सिंह, मनीष राय, आनंद कुमार, रजनीश राय और अमित कुमार सिंह ने नामांकन किया। पहले दिन अध्यक्ष महामंत्री सहित विभिन्न पदों के लिए 20 लोगों ने नामांकन किया था।
दाखिल पर्चो की मंगलवार को जांच होगी और उम्मीदवार उसी दिन अपना नाम वापस ले सकेगें। मतदान पांच फरवरी को होगा। पर्चा दाखिला के बाद साधारण उपाध्यक्ष के दो पदो पर निर्विरोध निर्वाचन तय है। शेष पदो पर पर्चा वापसी के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी। नामांकन को लेकर सोमवार को पूरे दिन कचहरी परिसर में गहमा गहमी बनी रही। नामांकन के दौरान चुनाव संचालन समिति के गुरुनरायन पांडेय, बीवी सिंह के अलावा शरद श्रीवास्तव, एकबाल अहमद, राकेश वर्मा, सुधीर मल्ल और जकी अहमद ने एल्डर कमेटी का सहयोग किया।