फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंद पड़े जिले के 21 औद्योगिक आस्थान

विज्ञापन
घोसी में बदहाल पड़ा औद्योगिक आस्थान। - फोटो : mau
विज्ञापन
एक तरफ जिले में जहां तेजी से बेरोजगारी बढ़ रही है, वहीं जिले में मौजूद उद्योग बढ़ने की बजाय बंद हो रहे हैं। बंद पड़े उद्योगों को शुरू कराने की बजाय विभाग इन उद्यमियों को नोटिस जारी कर अपने हिस्से के कार्य की रस्म अदायगी की है। सात-सात नोटिस जारी करने के बाद ना तो उद्योग शुरु हुए और न ही दूसरे को भूखंड एलाट किया जा सका।
विज्ञापन


 जिले के सेवायोजन कार्यालय में लिखा पढ़ी में पचास हजार युवा बेरोजगारी से जूझ रहे हैं। इससे हटकर यह संख्या लाखों में है। बेराजगारी दूर करने के लिए शासन और प्रशासन की तरफ से तरह तरह के उपाय किए जा रहेें है। वहीं मऊ जिले में रोजगार के साधन बढने की बजाय घटते जा रहें है। बताते चले मऊ जिले में कुल चार औद्योगिक अस्थान है, इसमें से बढ़ुआ गोदाम स्थित एक क्षेत्र उत्तर प्रदेश औद्योगिक विकास निगम गोरखपुर के अधीन है। जबकि उद्योग विभाग के अधीन तीन क्षेत्र है।

इमसें जिला मुख्यालय पर सहादतपुरा स्थित क्षेत्र में 36 भूखंड और 10 शेड का तथा घोसी तहसील मुख्यालय पर 10 भूखंड और पांच शेड वाला तथा तीसरा गरथौली में दो भूखंड का है। इसमें से जिला मुख्यालय पर सहादतपुरा मुहल्ला स्थित औद्योगिक क्षेत्र में सात उद्योग तथा घोसी तहसील मुख्यालय पर दो को छोड़ सभी उद्योग और गरथौली में मौजूद दो में से एक उद्योग काफी समय से बंद पड़ा है।
विज्ञापन


बंद पड़े उद्योगों के बाबत पूछे जाने पर विभाग का सधा सधाया सीधा जबाब है कि बंद पड़े उद्योगों को शुरु करने के लिए भूखंड स्वामियों को नोटिस जारी की गई। इस दौरान अधिकांश नाटिस का जबाब देकर जल्द ही उद्योग शुरु करने का विश्वास दिलाते है।
इसके चलते आगे की कार्रवाई प्रभावित हो रही। इन औद्योगिक क्षेत्रों में सबसे बुरी हालत घोसी का है। यहां बंद पड़े दो उद्योगों में एक पर बैंक का लोन बकाया है, इसके चलते तहसील प्रशासन ने ताला लगाया है।
जबकि दूसरा उद्योग जल्द से जल्द शुरु करने का आश्वासन विभाग को दिया है। इसके बाद सभी लंबे समय से बंद पड़े है। इस दौरान भवनों से खिड़की दरवाजे तक गायब हो चुकें है।
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें