फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

2059 जांच रिपोर्ट में मिले दस मरीज, 69 मरीज हुए रिकवर

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। जिले में कोरोना संक्रमण का ग्राफ लगातार कम होता दिख रहा है। सोमवार को जिले में आई 2059 जांच रिपोर्ट में केवल दस नए संक्रमित मरीज मिले। बीते तीन अप्रैल के बाद बीते डेढ़ माह में यह पहला दिन था, जिसमें केवल दस मरीज मिले। वहीं 69 मरीज रिकवर होकर घर लौटे।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. सतीशचंद्र सिंह ने बताया कि जिले में सोमवार को 1234 लोगों की जांच की गई।इसमें 6 जबकि आजमगढ़ से आई 825 जांच रिपोर्ट में 4 संक्रमित मरीज मिले। संक्रमित मरीज में नगर क्षेत्र से तीन जबकि मुहम्मदाबाद गोहना ब्लाक से दो, परदहा ब्लाक से एक, दोहरीघाट ब्लाक से एक, फतेहपुर मंडाव ब्लाक से एक, घोसी ब्लाक से एक, कोपागंज ब्लाक से एक मरीज मिले है। जिले में कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 7 हजार 701 हो गई है।इसमें 7 हजार 145 मरीज रिकवर हो चुके है। 60 मरीजों की मौत हो चुकी है, सक्रिय 496 मरीजों में से 393 मरीजों का होम आईसोलेशन में इलाज किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें