रतनपुरा बाजार स्थित अवध पब्लिक स्कूल का वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश कर लोगों को ताली बजाने पर विवश कर दिया। साथ ही मुख्य अतिथि रसड़ा नगरपालिका चेयरमैन वशिष्ठ नारायण सोनी ने मेधावी बच्चों को पुरस्कार प्रदान सम्मानित किया।
कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती वंदना से हुई। छात्रा कंचन, रीता, सोनी, कुसुम ने शिक्षा हर घर में चलाई के रहब हर पलनिया में दीयना जलाई के रहब लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इसी प्रकार कमलेश ने एकल देशभक्ति गीत पेश कर लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। मुख्य अतिथि रसड़ा नगर पालिका चेयरमैन वशिष्ठ नारायण सोनी ने कहा कि पर्यावरणीय प्रदूषण आज की सबसे बड़ी घातक समस्या है। पौधरोपण कर हरे पौधों की सुरक्षा तथा संरक्षण पर पर्यावरणीय शुद्धता कायम रखी जा सकती है। प्रबंधक अवधनाथ सिंह ने कहा कि बच्चों में शिक्षा के माध्यम से ही अच्छे संस्कार पैदा किए जा सकते हैं। बच्चों को गुणवत्तापरक शिक्षा देना ही विद्यालय प्रशासन का प्रमुख लक्ष्य है। इस दौरान स्कूल के मेधावी बच्चों को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया। इस अवसर पर राणाप्रताप सिंह, राघवेंद्र बहादुर, नीकूलाल, संतू सिंह आदि शामिल रहे।