फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फीडर में तकनीकी खामी से गांवों में विद्युत आपूर्ति ठप

विज्ञापन
विज्ञापन
घोसी। विद्युत उपकेंद्र घोसी अंतर्गत खत्रीपार विद्युत उपकेंद्र के खत्रीपार फीडर में रविवार की रात में आई तकनीकी खराबी के चलते 12 गांवों में विद्युत आपूर्ति ठप हो गई।इससे लोगों को अंधेरे में रहना पड़ा। बिजलीकर्मियों की कड़ी मशक्कत के बाद विद्युत आपूर्ति सोमवार की अपराह्न लगभग तीन बजे बहाल हो सकी ।
विज्ञापन

विद्युत उपकेंद्र तृतीय घोसी अंतर्गत रविवार की रात में खत्रीपार विद्युत उपकेंद्र के खत्रीपार फीडर में तकनीकी खराबी आ जाने के कारण क्षेत्र के खत्रीपार, मानिकपुर, वनगांवां , दौलतपुर, असना, बड़ागांव सहित 12 गांवों में विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। बताया जा रहा है कि फीडर में चूहा घुस जाने के कारण तकनीकी खराबी आ गई थी। इस बाबत एसडीओ राजेश प्रसाद ने बताया कि संविदाकर्मियों के हड़ताल पर चले जाने के कारण बनाने में देर लगी । फिर भी सोमवार की शाम तक विद्युत आपूर्ति बहाल कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें