मऊ। पूर्व रक्षा मंत्री तथा गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर के निधन के बाद जिले के विभिन्न इलाकों में विभिन्न संगठनों की तरफ से शोकसभा का आयोजन किया गया। इसमें पूर्व रक्षा मंत्री तथा गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया गया।
भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं के बीच गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर के निधन की सूचना मिलते ही शोक की लहर दौड़ गई। शोकाकुल कार्यकर्ता जिला कार्यालय पर एकत्र हुए और मनोहर पर्रिकर के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर गतात्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। इस दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष अरविंद सिंह, गनेश सिंह, आनंद प्रताप सिंह, राकेश सिंह आदि शामिल रहे। फतहपुर मंडाव : व्यापार मंडल की तरफ से क्षेत्र के मर्यादपुर बाजार में शोकसभा का आयोजन किया गया। महामंत्री अनिल कुमार वर्मा ने कहा कि देश एक अहम व्यक्ति को खो दिया है। वह सच्चे देशभक्त थे। इस दौरान प्रमोद रंजन सिंह, आनंद कुमार वर्मा, सोनी, अशोक राजभर, सुनील गोस्वामी, अजित जायसवाल, राजेश मौर्य, संदीप शर्मा रहे।
दोहरीघाट / कुसुम्हा : कस्बा स्थित एक पार्टी पदाधिकारी के आवास पर शोकसभा का आयोजन किया गया। इसमें पर्रिकर के निधन पर शोक प्रकट किया गया। जिला उपाध्यक्ष संतोष राय ने कहा कि मनोहर पर्रिकर के निधन से पार्टी के साथ देश की भी क्षति हुई है। इस अवसर पर पूर्व चेयरमैन गुलाब गुप्ता, भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष विकास वर्मा, श्रीकांत श्रीवास्तव, सुबाष मौर्य, पप्पू गुप्ता, महावीर प्रजापति, शैलेंद्र राय, सुरेंद्र राय, डॉ.हरिश्चंद्र, पप्पू सोनकर आदि उपस्थित रहे।