फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निकासी लेन में सीरा के ओवरफ्लो देख हुए अवाक

विज्ञापन
विज्ञापन
किसान सहकारी चीनी मिल घोसी के गंदे पानी के निकासी लेन में सोमवार को गन्ना जूस के साथ सीरा को तेजी से बहता देख लोग अवाक रह गए।लोगों ने इसकी सूचना मिल प्रबंधन को दिया, परंतु कोई नहीं आया। इसको लेकर प्रधान प्रबंधक केएम सिंह ने बताया कि यह मिल का वेस्टेज पानी के साथ गर्मी के कारण टैंक से सीरा के ओवरफ्लो होने के चलते हुआ है।
विज्ञापन

किसान सहकारी चीनी मिल घोसी में सोमवार को जीएम कार्यालय के सामने से गुजरने वाले नाले से तेज गति से गन्ना जूस के रंग के तरल पदार्थ के साथ सीरा को बहते देख कर लोग शोर करने लगे।थोड़ी देर में किसानों के साथ लोग वहां पहुंचकर देखने के साथ तरह-तरह की चर्चा करने लगे।दुबारी के वीरेंद्र, पारामुबारकपुर के राजेश यादव, लाटाघाट के राजेंद्र यादव, पिढवल के सुनील यादव, सूरजपुर के सुभाष यादव,चानपुर के अवधेश यादव आदि किसानों ने बताया कि कल से ही नाले से गन्ना जूस की तरह गाज लिए पदार्थ बह रहा है।सूचना के बाद भी कोई कार्यवाही नहीं हुई।यह हमसब का ही नुकसान है। इसकी जांच के साथ कार्यवाही होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें