फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भयमुक्त मतदान के लिए किया जागरूक

विज्ञापन
विज्ञापन
लोकसभा चुनाव को सफलता पुर्वक संपन्न कराने के उद्देश्य से सोमवार को मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली पुलिस ने रूट मार्च निकाला। इस दौरान विभिन्न क्षेत्रों में पहुंचकर पुलिस ने लोगों को भयमुक्त होकर मतदान के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन

रूट मार्च सोमवार की शाम को नगर के खैराबाद से निकाला गया। जो कि वलीदपुर, मुहम्मदाबाद गोहना नगर के विभिन्न स्थानों से होते हुए निकली। इस दौरान पुलिस ने मतदाताओं से भय मुक्त होकर अधिक से अधिक मतदान करने की अपील की। इस दौरान रूट मार्च वलीदपुर के बड़ी बाजार, छोटी बाजार, रामलीला मैदान, ग्रामीण बैंक, खिरिया मोड, भीरा, परासखाड आदि स्थानों पर फ्लैग मार्च कर लोगों से मतदान के लिए प्रेरित किया। जबकि मुहम्मदाबाद गोहना नगर में जय स्तंभ चौक, नगर पंचायत, कैलेंडर, शहीद चौराहा आदि जगहों पर भारी पुलिस और पीएससी के साथ पैदल मार्च किया और निर्भीक होकर आगामी लोकसभा चुनाव में मतदान करने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें