फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुले में कचरा ना डंप करने की सलाह

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर पंचायत घोसी के वार्ड 8 करीमुद्दीनपुर बगही तथा वार्ड 9 के बड़ागांव में गुरुवार को अधिशाषी अधिकारी विनित कुमार की अध्यक्षता में स्वच्छता प्रोत्साहन समिति की बैठक हुई। जिसमें लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के साथ लोगों की समस्याओं सुनी गई। साथ ही खुले में शौच ना करने और पॉलीथिन का प्रयोग ना करने की अपील की गई।
विज्ञापन

बैठक को संबोधित करते हुए ईओ ने कहाकि सभी अपने घरों के साथ मोहल्ला को साफ सुथरा रखे। घरों से निकलने वाला कचरा डस्टबीन में डाले, साथ ही खुले में शौच के बजाए शौचालय का इस्तेमाल करे। वार्ड सभासद हाफिज नासीर, गोपाल साहनी के साथ अन्य लोगों ने वार्ड में साफ सफाई, गंदे पानी की निकासी आदि मुद्दो को लेकर शिकायत की गई, जिस पर ईओ ने इसे निस्तारण कराने की बात कही। बैठक में शारदा देवी, हाफिज नासीर, बदरुद्दीन खान, शाहजनम, बेलाल, सुखसागर निषाद, शिवमुनि सोनकर ,मुन्ना साहनी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें