मुहम्मदाबाद गोहना। उत्तर प्रदेश भारत स्काउट्स एंड गाइड्स का दो दिवसीय समारोह का आयोजन बुधवार को मुहम्मदाबाद गोहना कस्बा के पब्लिक बालिका इंटर कॉलेज बरामदपुर में हुआ। समारोह के मुख्य अतिथि उपजिलाधिकारी अतुल वत्स ने मार्च पास्ट सलामी और झंडारोहण कर कार्यक्रम की घोषणा किया।
दो दिवसीय स्काउट्स गाइड समारोह में सबसे पहले स्वागत परेड का आयोजन किया गया। ध्वज शिष्टाचार स्वागत गीत वंदना आदि के बाद मुख्य अतिथि श्री वत्स ने अपने संबोधन में कहा कि स्काउट गाइड का प्रशिक्षण लोगो को देश प्रेम की शिक्षा देता है। कहा कि विपरीत परिस्थितियों में भी धैर्य न खोने वाला व्यक्ति ही जीवन मे सफलता की उचाइयां प्राप्त करता है। कहा की समाज सेवा ही स्काउट गाइड का मूल मंत्र है। इसके पूर्व आयोजन स्थल पर पहुंचे मुख्य अतिथि को मार्च पास्ट सलामी दी गई। स्वागत गीत सरस्वती वंदना के अलावा छात्रायो ने बेहतरीन सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किया।
रात्रि प्रवास के दौरान कैम्प फायर, मर्यादा सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिला विद्यालय निरीक्षक केसी भारती, जिला आयुक्त स्काउट देवभाष्कर तिवारी, कालेज के प्रबंधक शेख सल्लू, प्रिंसिपल साजिया रहमान, शेख अब्दुल्लाह, शेख राशिद, इंदिरा तिवारी, चंद्र प्रकाश श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।