मऊ। मधुबन तहसील क्षेत्र के मर्यादपुर कस्बा बाजार में समाजवादी सेकुलर मोर्चा की बैठक में गुजरात में उत्तर भारतीयों के पलायन पर आक्रोश जताया गया। कहा कि पार्टी इसके विरुद्ध सड़क पर उतरकर विरोध प्रदर्शन करेगी।
मंगलवार को हुई बैठक में जिलाध्यक्ष विजयशंकर यादव ने कहा कि उत्तर भाररतीयों का उत्पीड़न कत्तई बर्दाश्त नही किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश में पार्टी कार्यकर्ता उत्तर भारतीयों के समर्थन में सड़क पर उतरेगी। कहा कि देश के प्रधानमंत्री मोदी आज उत्तर भारतीयों के बदौलत ही देश के प्रधानमंत्री हैं। अगर गुजरात सरकार उत्तर भारतीयों के पलायन पर रोक नहीं लगाती तो पार्टी पूरे प्रदेश भर में संघर्ष करेगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री पूरे देश के हैं और उनके गृह राज्य में इस तरह की घटना शर्मनाक है। गुजरात की घटना से जाहिर होता है कि केवल झूठ बोलकर और शिगूफा छोड़कर देश की तकदीर नहीं बदली जा सकती है। बैठक में राजेश मिश्र, जयप्रकाश साहनी, सुरेंद्र राजभर, रामबदन चौहान, सर्वेश यादव, मनोज यादव, मृत्युजंय यादव, ओमप्रकाश, रत्नेश चौहान आदि मौजूद रहे।