चिरैयाकोट। क्षेत्र के विश्वकर्मा मंदिर परिसर में नौ दिवसीय उपासना व्रत को लेकर नवरात्रि पर नव माँ दुर्गा कलश की स्थापना किया गया। श्रद्धालुओं ने गाजे-बाजे के साथ कलश यात्रा निकाली। कलश यात्रा के दौरान भक्तों द्वारा लगाए जा रहे जयकारे से पूरा क्षेत्र भक्तीमय हो गया।मंगलवार की दोपहर 12 बजे विश्वकर्मा मंदिर परिसर से कलश यात्रा शुरू हुई।जो कि क्षेत्र के वली नगर , चौक बाजार , तकिया बाजार होते हुए नगर के मोलनागंज में स्थित खाकी बाबा की कुटी के जलाशय तट पर पहुंची। जहां पूरे वैदिक मंत्रोच्चार के बीच कलश में जल भरा गया। कलश में जल भरने के बाद कलश यात्रा बड़हलगंज नहर पुलिया , खरीहानी मार्ग होते पुन: विश्वकर्मा मंदिर पहुंची। कलश यात्रा में पंकज वर्मा, रावी सिंह, मुन्ना, राजेश पाण्डेय, प्रकाश पाण्डेय, सरस्वती, उमेश कुमार, अमीका, उर्मिला विश्वकर्मा, शैलकुमारी आदि लोग शामिल रहे।