फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोहरर्म, दशहरों को लेकर नगर में निकला रूट मार्च

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। शहर में दुर्गापूजा, दशहरा व मुहर्रम पर्व के मद्देनजर रविवार की देर शाम क्षेत्राधिकारी राजकुमार के नेतृत्व में पुलिस अधिकारियों ने रूट मार्च करके सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने विभिन्न सार्वजनिक स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर भ्रमण करते हुए लोगों को सुरक्षा व्यवस्था का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन

शहर में मुहर्रम, दुर्गापूजा, दशहरा पर्व को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। पर्व के मद्देनजर क्षेत्राधिकारी राजकुमार, शहर कोतवाल शिशिर त्रिवेदी दलबल के साथ रूट मार्च करके क्षेत्र भ्रमण किए। पुलिस अधिकारियों ने मिर्जाहादीपुरा से शुरू होकर, रौजा बाजार, सदर चौक, गोला बाजार, घास बाजार होते हुए विभिन क्षेत्र का भ्रमण करके सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर लोगों को सुरक्षा व्यवस्था का भरोसा दिलाया। क्षेत्राधिकारी ने सभी थानाध्यक्षों को निर्देशित किया कि किसी भी सूरत में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
चिरैयाकोट : थाना क्षेत्र में दुर्गा पूजा और मुहर्रम में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए रविवार को सिओ सिटी के नेतृत्व में मुहम्मदाबाद कोतवाली, सरायलंखसी, रानीपुर, चिरैयाकोट थानों की पुलिस ने रूट मार्च मार्च निकाला। पुलिस ने क्षेत्र के यूसूफाबाद , जमीन बुढ़ान, मतवाना मुहल्ला, हाफिजपुर नहर पुलिया, जमीन दुर्गा, बक्काबाद, बड़हलगंज नहर पुलिया आदि गांवों में लोगों से शांति व सदभाव बनाए रखने की अपील की। सिओ सिटी राजकुमार ने बताया की त्योहारों को सकुशल पूर्वक संपन्न कराने के लिए फ्लैग मार्च लगातार चलता रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें