मऊ। मधुबन तहसील क्षेत्र के कटघरा शंकर गांव में विकास कार्य कराने के लिए शनिवार को शहीद स्मारक पर खुली बैठक का आयोजन किया गया। इसमें उपजिलाधिकारी मधुबन निरंकार सिंह भी उपस्थित रहे। अधिकारी के नेतृत्व में गांव के विकास का मसौदा तैयार किया गया। साथ ही योजनाओं से लाभान्वित करने के लिए पात्रों का चयन किया गया।
उपजिलाधिकारी निरंकार सिंह की अध्यक्षता में हुई खुली बैठक में प्रधानमंत्री आवास, वृद्धा पेंशन, आयुष्मान योजना, मुख्यमंत्री आवास, पेंशन, शौचालय, विकलांग पेंशन,शौचालय व्यवस्था के लिए पात्रों का चयन किया गया। गांव में नाली के साथ-साथ संपर्क मार्ग तथा अन्य विकास की योजना का प्रस्ताव तैयार किया गया। बैठक उपजिलाधिकारी निरंकार सिंह ग्रामीणों की समस्याओं को सुना, साथ ही उसके निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को आदेशित किया। इस दौरान एसडीएम ने गांव को ओडीएफ करने के लिए ग्रामीणों पर दबाव दिया। बोले खुले में शौच करने से निकलने वाली गंदगी से बीमारी फैलती है। बीमारी को दूर भगाना है तो गांव को ओडीएफ बनाना है। बैठक में ग्राम प्रधान अवधेश गिरी, ग्राम पंचायत अधिकारी संतोष यादव, अजित जायसवाल, सुनील गोस्वामी, नेहा सिंह, मोनू मल्ल, पिंटू गिरी आदि लोग उपस्थित रहे ।