फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सदर एसडीएम ने धार्मिक स्थल से हटवाया अतिक्रमण

विज्ञापन
विज्ञापन
कोपागंज (मऊ)। ब्लाक के कोपाकोहना गांव स्थित शम्मे माता के जमीन पर दबंगों द्वारा कब्जा करने के मामले में आखिरकार प्रशासन ने सुधि ली। मंगलवार को सदर एसडीएम ने मौके पर पहुंचकर अपनी देखरेख में अतिक्रमण को हटवाने की कार्रवाई की। साथ ही चेताया कि भविष्य में इस तरह के कृत्य करने वाले पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

कोपागंज ब्लाक के ग्राम पंचायत कोपाकोहना में शम्मे माता का स्थान है। जहां ग्रामीण प्रत्येक सावन माह के अलावा जलधार देते हुए पूजा पाठ करते हैं। जहां गांव के कुछ लोगों द्वारा धार्मिक स्थल के तरफ पूर्व में छत का छज्जा निकालने के साथ शौचालय बनवाकर अतिक्रमण कर लिया था। साथ ही अब शेष बची धार्मिक जमीन को नींव खोदकर कब्जा किया जा रहा था। इस संबंध में ग्रामीणों की शिकायत के बाद मंगलवार को सदर एसडीएम अनूप कुमार, कोतवाल एसके वर्मा, राजस्व निरीक्षक विजेंद्र प्रताप सिंह और ग्राम प्रधान बुद्धिराम आदि के साथ पहुंच मंदिर परिसर में हुए अतिक्रमण को हटवाया। इस दौरान एसडीएम ने अतिक्रमण करने वालों को निर्देशित किया कि मंदिर के तरफ किसी भी तरह का निर्माण न कराया जाए। अतिक्रमण होने की शिकायत पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विरोध प्रदर्शन के बाद चेता प्रशासन
कोपागंज। धार्मिक स्थल पर कब्जे के विरोध में ग्रामीणों ने स्थानीय पुलिस अधिकारियों से शिकायत की थी। लेकिन कोई कार्रवाई न होने पर आक्रोशित ग्रामीणों ने पिछले शुक्रवार को धार्मिक स्थल पर नारेबाजी करते हुए विरोध जताया था। जिसे अमर उजाला द्वारा प्रमुखता से प्रकाशित करने के बाद प्रशासन द्वारा मंगलवार को अतिक्रमण हटवाने की कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें