फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व प्रधानमंत्री की आत्म की शांति के लिए भाजपा कार्यालय पर हुआ हवन पूजन

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के त्रयोदशी पर मंगलवार को भाजपा कार्यालय पर मंगलवार को कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान जिलाध्यक्ष दुर्गविजय राय के नेतृत्व में पूर्व प्रधानमंत्री की आत्मा की शांति के लिए हवन पूजन किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में उपस्थित प्रदेश मंत्री कामेश्वर सिंह ने कहा कि यह हम सब का सौभाग्य है कि अटल जी जैसा प्रतिभा का धनी नेता हमारी पार्टी में था। अटल जी के नेतृत्व का शानी कोई दूसरा नही हो सकता । जिलाध्यक्ष दुर्गविजय राय ने कहा कि अटल जी जैसा विलक्षण नेता अन्य किसी दल में नही था। यह अटल जी का उदारवादी स्वभाव ही था जिसके कारण उनको पक्ष और विपक्ष दोनों का बराबर स्नेह मिलता था। अटल जी निर्विवाद नेता थे। हवन पूजन के कार्यक्रम के बाद जनपद के सभी वरिष्ठ व अन्य कार्यकर्ताओं ने अटल जी को याद किया तथा उनके बताए हुए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया। हवन पूजन के पश्चात कार्यालय पर ही अटल जी की स्मृति में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। भण्डारे में कार्यकर्ताओं के साथ ही अन्य नागरिकों ने बढ़ चढ़ कर सहभाग किया । इस दौरान हजारों की संख्या में पहुंचे लोगों ने प्रसाद ग्रहण कर पूर्व प्रधानमंत्री के छाया चित्र पर पुष्पअर्पित किया।कार्यक्रम में अरविंद सिंह,सुनील गुप्त, अरिजीत सिंह, गनेश सिंह, संतोष सिंह,संगीता द्विवेदी,अखिलेश तिवारी,आनंद प्रताप सिंह,भारत भीम, अखिलेश राजभर, अशोक सिंह, मनोज राय, राजीव जौहरी, नीरज राही, राघवेंद्र शर्मा,विनोद गुप्ता, मनीष मद्धेशिया, नूपुर अग्रवाल, मयंक मद्धेशियां, वीरेंद्र गुप्ता, सुधीर सोनकर के साथ ही जनपद के सभी वरिष्ठ कार्यकर्ता पदाधिकारी व अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें