फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह शिक्षकों का एक दिन का वेतन रुकेगा

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला विद्यालय निरीक्षक केसी भारती ने मुहम्मदाबादगोहना तहसील क्षेत्र के माध्यमिक विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण में गायब मिले शिक्षकों तथा शिक्षणेत्तर कर्मचारियों के एक दिन का वेतन रोकने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

डीआईओएस ने टाउन इंटर कालेज मुहम्मदाबाद गोहना का निरीक्षण किया। निरीक्षण में तीन व्यवसायिक शिक्षा के अध्यापक अनुपस्थित पाए गए। वहीं, नेशनल इंटर कालेज मुहम्मदाबाद गोहना का निरीक्षण किया। जिसमें तीन शिक्षक तथा एक परिचारक गैरहाजिर मिले। पब्लिक बालिका इंटर कालेज बरामदपुर के निरीक्षण में पांच शिक्षिका अनुपस्थित पाईं गईं। राष्ट्रीय जनता इंटर कालेज के निरीक्षण में एक परिचारक अनुपस्थित मिला। जिला विद्यालय निरीक्षक केसी भारती ने अनुपस्थित शिक्षकों तथा शिक्षणेत्तर कर्मचारियों का एक दिन का वेतन रोकने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें