फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्टेशन के हर मुख्य प्वाइंट पर अपराधियों को फोटो करें चस्पा

विज्ञापन
विज्ञापन
सावन माह 27 जुलाई से शुरू हो रहा है। इसको लेकर अफसरों ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। बुधवार को बलिया जीआरपी सीओ राजपाल सिंह ने जीआरपी थाना में जीआरपी और आरपीएफ की संयुक्त बैठक ली। बैठक में सावन मास में स्टेशन से पर आने वाले कांवरियों की यात्राओं को सकुशल संपन्न कराने का निर्देश दिया गया। साथ ही अपराधियों की फोटो स्टेशन के हर प्वाइंट पर चस्पा करने को कहा।
विज्ञापन

बैठक लेते हुए सीओ ने जीआरपी प्रभारी और आरपीएफ प्रभारी को निर्देश देते हुए कहा कि श्रावण मास में स्टेशन से गुजरने वाले यात्रियों की सुरक्षा पर विशेष सर्तकता बरतें। साथ ही स्टेशन पर लगातार गश्त करने के साथ स्टेशन के मुख्य द्वार से लेकर हर महत्वपूर्ण प्वाइंट पर शातीर अपराधियों का फोटो चस्पा करें। जिससे यात्रियों को इनके बारे में जानकारी हो सके। साथ ही जहरखुरानी, जेबकतरों पर कार्रवाई को लेकर संयुक्त रूप से अभियान चलाने की निर्देश दिया। बैठक लेने के बाद सीओ ने दोनों प्रभारियों के साथ प्लेटफार्म एक, दो और तीन पर चेकिंग अभियान चलाकर लोगों को अनजान से किसी तरह कोई सामग्री न खाने की सलाह दी गई। साथ ही कोई लावारिस समान दिखाने पर जीआरपी या आरपीएफ को सूचित करने की बात कही गई। बैठक में जीआरपी प्रभारी राघवेंद्र मिश्रा, आरपीएफ प्रभारी डीके राय सहित अन्य मौजूद रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें