मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के खैराबाद गांव के अटवरिया टोला में दो दिन से हो रही बारिश के चलते बुधवार की दोपहर दो बजे जफर नोमान का कच्चा मकान भरभरा कर गिर गया। संयोग ही था कि मकान गिरने से परिवार घर में मौजूद नहीं था। जिससे कोई हादसा नहीं हुआ। गृहस्वामी ने बताया कि पिछले दो दिनों से बारिश होने से बारिश का पानी घुसने से दीवारें कमजोर हो गई थी। जिसके चलते जगह जगह से मकान से मलबा गिरने लगा था। जर्जर हालात देखते हुए वो बुधवार की सुबह ही अपने परिवार के साथ पड़ोसी के मकान में चला गया। हालांकि मकान गिरने से घर में रखा सामान क्षतिग्रस्त हो गया। घटना की जानकारी ग्राम प्रधान ने प्रशासन को दी। ब्यूरो