फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्य कर्मचारियों की बहाल की जाए पुरानी पेंशन की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के तत्वावधान में राज्य कर्मचारियों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर गुुुुरुवार को कलेक्ट्रेट परिसर में धरना प्रदर्शन किया। साथ ही मुख्य सचिव को संबोधित जिलाधिकारी को 11 सूत्री ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

संगठन के अध्यक्ष रामाश्रय यादव ने कहा कि राज्य कर्मचारियों की पुरानी पेंशन बहाली की मांग को पूरा नहीं किया जा सका है। कर्मचारियों की लंबित मांगों पर सरकार द्वारा टालमटोल रवैया अपनाया जा रहा है। केंद्र के समान मकान किराया सहित अन्य भत्तों में वृद्धि किया जाए। पूर्व में की गई सेवाओं जोड़कर सेवा लाभ देने, वार्षिक प्रविष्टी में औपचारिकता की पूर्ति किए जबरन सेवावृत्ति करने का कार्य बंद किया जाए। आंगनबाड़ी कार्यकत्री, रसोइया, रोजगारसेवक, मनरेगा कर्मी, रोजगारसेवक आदि को राज्यकर्मचारी का दर्जा प्रदान किया जाए। न्यायालय में तयशुदा सफाईकर्मी, संग्रहअमीन, लिपिक संवर्ग एवं कैशलेश सुविधा पर तत्काल आदेश जारी किया जाए। आउट सोर्सिग कर्मचारियों को पूर्णकालिक कर्मचारी घोषित किया जाए।
मांगों पर अविलंब विचार नहीं किया गया तो हम लोग आंदोलन तेज करने को बाध्य हो जाएंगे। अंत में मुख्य सचिव को संबोधित जिलाधिकारी को 11 सूत्री ज्ञापन सौंपा। इस अवसर परविवेेकानंद गुप्ता, अंजनी कुमार सिंह, विनोद कुमार मिश्र, सतीश सिंह यादव, शिवकुमार आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें