फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैठक में हुआ कोटे की दुकान का चयन

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। मधुबन तहसील क्षेत्र के जजौली में कोटे की दुकान के चयन को लेकर बुधवार को काली माता के मंदिर पर सेक्रेटरी सुरेश यादव के नेतृत्व में बैठक हुई। हंगामेदार बैठक में गांव सभा के कई लोग कोटे की दुकान के लिए लालायित दिखे। लेकिन असली मुकाबला संतोष राजभर तथा सुनील मल्ल के बीच हुआ। सेक्रेटरी सुरेश यादव ने अपने अनुसार लोगों को अपने अपने समर्थकों के पीछे खड़ा कराकर दुकानदार का चयन कर लिया। जिसमें संतोष के पक्ष में 172 तथा सुनील मल्ल के पक्ष में 135 लोग खड़े हुए। सुनील मल्ल ने सेक्रेटरी सुरेश यादव पर एसडीएम निरंकार सिंह के आदेश के उल्लंघन का आरोप लगाते हुए कोर्ट जाने की बात कही। बैठक शांतिपूर्ण तरीके से कराने के लिए एसडीएम ने सार्वजनिक जगह और वोटिंग गुप्त मतदान करने का आदेश बीडीओ दोहरीघाट को किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें