फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सामुदायिक शौचालय न होने से परेशान नगरवासी

विज्ञापन
विज्ञापन
वलीदपुर। नगर पंचायत बनने के कई साल बाद भी नगर के किसी भी बाजार में सुलभ शौचालय नहीं बन सका है। इसके अभाव में बाजार में आने वाले लोगों को परेशान होना पड़ रहा है। कई बार नगर पंचायत के अधिकारियों से शौचालय बनाने की मांग की गई। लेकिन वह ध्यान नहीं दे रहे।
विज्ञापन

नगर पंचायत वलीदपुर का सृजन 2015 में हुआ था। नगर पंचायत के16 वार्डो में 45 हजार की आबादी है। जहां इन वार्डो के लोगों के अलावा आस पास के गांवों से बड़ी संख्या में रोजाना सैकड़ों लोग बड़ी बाजार, भीरा बाजार, रामनगर मोड़ बाजार और खिरिया बाजार खरीददारी करने के लिए आते है। लेकिन नगर के किसी भी मुख्य बाजार में एक भी सुलभ शौचालय न होने के चलते लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। खास तौर पर रविवार और गुरुवार को लगने वाले सप्ताहिक बाजार में लोगों की भीड़ उमड़ने पर यह समस्या बढ़ जाती है।
इस संबंध में नगर के समाज सेवी राज कुमार गुप्ता, आरीफ, प्रेम गुप्ता, कुशमान और अबुबकर सहित दूसरे लोगों ने बताया कि कई बार सुलभ शौचालय बनाने की मांग को लेकर नगर पंचायत अधिकारियों को प्रार्थना पत्र सौंप चुके है। लेकिन अभी तक किसी भी स्थान पर कोई सुलभ शौचालय बनाने का कार्य शुरू नहीं हो सका है। इस बावत ईओ विनीत कुमार का कहना है कि सुलभ शौचालय बनाने का प्रस्ताव बोर्ड बैठक में रखा जाएगा। स्वीकृति मिलने के बाद इसे बनाने का कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें