मऊ। नगर क्षेत्र के ढेकुलिया घाट स्थित त्रिदेव मंदिर पर मंगवार की देर रात्रि श्री श्याम प्रभु खाटू वाले का निशानोत्सव का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में श्रद्घालुुओं ने भाग लिया। दूसरे दिन बुधवार को नगर क्षेत्र में शोभायात्रा निकाली गई। श्रद्घालु रास्ते में अबीर गुलाल से खुशियां मनाई।
कार्यक्रम का शुभारंभ विजय केडिया ने बाबा श्याम की पावन ज्योति जलाकर किया। इसके बाद विजय तुलस्यान ने गणेश वंदना प्रस्तुत कर खाटू वाले श्याम के भजन प्रस्तुत किया। नीतिन खंडेलवाल ने अपनी भजनों के माध्यम से उपस्थित लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया। भजन के बाद उपस्थित श्रद्धालुओं ने भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया। बुधवार को ढेकुलिया घाट से निकाली गई खाटू श्याम के निशानात्सव की शोभा यात्रा आजमगढ़ मोड़, दुर्गा मंदिर तक गई। इसके बाद वापस ढेकुलिया घाट लौट गई। शोभायात्रा में शामिल श्रद्घालुओं के अबीर गुलाल उड़ाने से पूरी सड़क लाल हो गई थी। साथ ही खाटू श्याम के भक्ति गीतों पर थिरकते चल रहें थे। इस अवसर पर मनु बासोतिया, मुनमुन अग्रवाल, घनश्याम कल्यानिया, संजय मोदी, विकास तुलस्यान, श्रवण सर्राफ, जगदीश तुनवाल, पवन बासोतिया, शंकर अग्रवाल, पवन अग्रवाल, पुल्लू तुलस्यान आदि रहे।