मऊ। केंद्रीय नेतृत्व के आह्वान पर आल यूनियन एंड एसोसिएशन अॅाफ बीएसएनएल के तत्वावधान में बीएसएनएल कर्मचारियों का अपनी विभिन्न मांगों को दूरसंचार जिला प्रबंधक कार्यालय सत्याग्रह पांचवें दिन भी जारी रहा।
इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि एक जनवरी 2017 से तृतीय वेतन पुनरीक्षण 15प्रतिशत फिटमेंट के साथ दिया जाए। सहायक टावर कंपनी का निर्णय वापस लिया जाए। पेंशन का समाधान किया जाए। द्वितीय वेतन पुनरीक्षण के लंबित मामलों का समाधान किया जाए। इस अवसर पर सच्चिदानंद उपाध्याय, मातादीन यादव, उमेश गोस्वामी, रामनयन सिंह, ज्ञानचंद वर्मा, यशवंत कुमार, राम प्रकाश, हर्षदेव, बागेंद्र सिह, प्रमोद यादव, संतोष कुमार गोंड, हरिश्चंद तिवारी, आरएन यादव, पियूष राय, घनश्याम यादव ,आईआर पांडेय, तिलकधारी, देवेंद्र गिरी, हरिहर प्रसाद गोस्वामी, रामप्यारे, अनिल राय, अजय सिंह, आर के राम आदि शामिल रहे।