फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूमि संबंधी मामले को निस्तारित करने को लागू होगा श्रावस्ती मॉडल

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। नवागत जिलाधिकारी प्रकाश बिंदु बीते गुरुवार को जिले का कार्यभार ग्रहण करने के बाद शनिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में प्रेसवार्ता किए। इस दौरान डीएम ने बताया कि जनता की समस्याओं का निस्तारण करना और सरकार की योजनाओं से जनजन को रुबरू करना उनकी प्राथमिकता होगी। लेकिन भूमि विवाद के निपटारे के लिए जिले में फिर से श्रावस्ती मॉडल को लागू किया जाएगा।
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए बताया कि जन शिकायतों का निस्तारण, दुरस्त कानून व्यवस्था, विकास योजनाओं को गति देना, निर्माण कार्यो में प्रगति लाना, भ्रष्टाचार मुक्त जिला बनाना, शासकीय योजनाओं को जनता तक पहुंचाना, आम जनता की समस्याओं के त्वरित निस्तारण के साथ-साथ कानून व्यवस्था सुचारू रूप से लागू करना उनकी प्राथमिकता होगी। बोले भूमि संबंधित विवादों को निपटाने के लिए जिले में श्रावस्ती मॉडल को लागू किया जाएगा। आने वाले समय में होने वाली बोर्ड परीक्षा में सुचिता बरकरार रखने के उपाय पर काम शुरू किया जाएगा। इसके लिए कई टीमें गठित की जाएगी। जनसुविधाओं वाले विभागों पर सीधी नजर रखकर जनता को सुविधा मुहैया कराई जाएगी। 2009 बैच् के आईएएस प्रकाश बिंदु सबसे पहले जौनपुर में उपजिलाधिकारी के पद पर आसीन रहें। इसके बाद मुख्य विकास अधिकारी गौतम बुद्धनगर रहें। इसके बाद बतौर डीएम फरूखाबाद, भदोही, संत कबीर नगर रहें। उन्होंने बताया कि एडिसनल वाणिज्य कर एवं विशेष सचिव परिवहन के पद पर रहने के दौरान मऊ का कार्यभार ग्रहण किए। प्रकाश बिंदु मूलरुप से बिहार राज्य के सासाराम जिले के निवासी है। प्रारंभिक शिक्षा पटना साइंस कालेज से तथा उच्च शिक्षा जवाहर लाल नेहरू विश्व विद्यालय दिल्ली से पूरी किए है। आईएएस में सलेक्शन से पूर्व बिहार में डिप्टी एसपी रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें