फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पोर्टल पर सूचना अपलोड कर करें मदरसे का कार्य

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। मदरसा शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश के रजिस्ट्रार राहुल गुप्ता ने शहर के कई मदरसों का निरीक्षण रविवार को किया। इस दौरान तालीमुद्दीन मदरसा खीरीबाग में एक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। जिसमें मदरसा प्रबंधक और शिक्षकों को रजिस्ट्रार ने संबोधित किया।
विज्ञापन

रविवार को लखनऊ से मऊ पहुंचे रजिस्ट्रार राहुल गुप्ता ने मदरसा तालीमुद्दीन, बहरुल ओलूम, दारुल ओलूम सहित कई मदरसों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मदरसा प्रबंधकों को दिशा निर्देश दिए। वहीं रविवार को निरीक्षण के बाद तालीमुद्दीन मदरसा में प्रबंधकों और प्रधानाचार्यो की बैठक भी संपन्न हुई। जिसको संबोधित करते हुए राहुल गुप्ता ने कहा कि पोर्टल पर सूचना अपलोड करने के पश्चात मदरसों का कार्य सुचारु हो सकेगा। उन्होंने कहा कि मदरसा शिक्षक और प्रबंधक और प्रधानाचार्य काफी अच्छी तरह से बच्चों को शिक्षा दें । इस अवसर मुख्यरूप से प्रबंधक अनवारुलहक, तालीमुद्दीन इका के प्रधानाचार्य मो. मजहर, हाजी मुमताज, मौलाना अलिमुद्दीन, मौलाना मुफ्ती अनवर अली, मौलाना अशरफ, मौलाना मुमताज, असहद नोमानी, मास्टर फ़िरोज मौलाना रफिक आदि मौजूद रहे । संचालन मौलाना अब्दुल हमीद फैजी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें