फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेले में जर्जर तार गिरने से मचा हड़कंप, करेंट लगने से घोड़ी मरी

विज्ञापन
विज्ञापन
नदवासराय। पौराणिक तपोस्थली देवलास पर सूर्य षष्टी से लगने वाला मेला अब समापन की ओर है, इसके बाद भी मेले में श्रद्घालुओं की भीड़ हो रही है। बुधवार की दोपहर 12 बजे के करीब मेले में आपूर्ति के लिए लगाया गया जर्जर तार अचानक टूटकर गिर गया। इस दौरान मेले में हड़कंप मच गया। साथ ही करेंट लगने से घोड़ी की मौके पर मौत हो गई। जबकि तांगें का स्वामी मालिक भिक्खी राजभर बाल-बाल बचा।
विज्ञापन

मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के देवकली देवलास गांव निवासी भिक्खी राजभर तांगा चलाकर अपने परिवार भरण पोषण करता है। इस समय देवलास में लगे मेले से उसे सवारियां मिल जा रही थी। इसके चलते वह मेला के पूर्वी छोर पर अपना तांगा खड़ा करता था। बुधवार को वह तांगा खड़ाकर पास में खड़ा था,तभी अचानक बिजली का जर्जर तार टूटकर गिरा। इस दौरान मेले में हड़कंप मच गया। लेकिन तार सीधे घोड़ी की गर्दन पर गिरा। इससे घोड़ी की मौके पर ही मौत हो गई। यह संयोग ही था कि घटना के समय भिक्खी वहां से हट गया था। घटना की सूचना मिलने पर मौके पर उपजिलाधिकारी अनूप कुमार, कोतवाली प्रभारी मुहम्मदाबाद गोहना रामकृष्ण द्विवेदी, जिला पंचायत अध्यक्ष के प्रतिनिधि अजय जायसवाल, रमेश राजभर, ग्राम प्रधान देवकली अभिषेक यादव आदि मौके पर पहुंचे। दुर्घटना के बाद बिजली विभाग के अधिकारी और कर्मचारी के मौके पर न पहुंचने से एसडीएम मुहम्मदाबाद गोहना ने नाराजगी जताई। उन्होंने मामले की रिपोर्ट दर्ज कराने को कहा। ताकि बिजली विभाग द्वारा क्षतिपूर्ति के लिए लिखा-पढी की जा सके। बोले घोड़ी का पोस्टमार्टम जरूरी है। इस दौरान कोतवाल ने पशु चिकित्सालय घौरहरा भेजकर घोड़ी का पोस्ट मार्टम कराने के लिए डाक्टरों को सूचना भेजवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें