फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम ने किया कटान स्थल का निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
सूरजपुर। दोहरीघाट ब्लाक के रसूलपुर गांव के पास एक सप्ताह से बदस्तूर हो रही कटान को आखिरकार जिलाधिकारी ने संज्ञान में ले ही लिया। इस दौरान जिलाधिकारी ऋषिरेंद्र कुमार बुधवार को कटान स्थल पर पहुंचकर निरीक्षण किया।
विज्ञापन

कटान स्थल का निरीक्षण करने के दौरान डीएम ने तटवर्ती क्षेत्र के कटान क्षेत्र के ग्रामीणों से जानकारी किया। डीएम ने कटान से होने वाली क्षति का आंकलन करने और कटान से भविष्य में होने वाले खतरे के बारे में आंकलन करके रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिया। ग्रामीणों से वार्ता करने के बाद जिलाधिकारी ऋषिरेंद्र कुमार ने अधिशासी अभियंता सिंचाई को निर्देश दिया, कि कटान रोकने के लिए तत्काल कार्य योजना तैयार करें। ताकि उसे जरूरत पड़ने पर शासन को भेजा जा सकें। साथ ही कटान रोकने के तत्काल प्रभावी इंतजाम करने का भी निर्देश दिया। इस अवसर पर सिंचाई विभाग के अधिकारी, कर्मचारी एवं तहसीलदार मधुबन उपस्थित रहे। बताते चले जब कटान शुरू हुई तो इसके बारमें एसडीएम मधुबन को कोई जानकारी नहीं थी। कटान और उससे होने वाले दुष्प्रभाव के मामले को अमर उजाला ने प्रमुखता से प्रकाशित किया। इस पर पहले विभाग ने बाद में जिले के आलाधिकारियों ने संज्ञान में लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें