फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर करेतर की समीक्षा बैठक

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। जिला मुख्यालय पर कलेक्ट्रेट सभागार में बुधवार को आयोजित कर करेत्तर बैठक की समीक्षा जिलाधिकारी ऋषिरेंद्र कुमार की अध्यक्षता में आयोजित की गई। इस दौरान डीएम ने एक-एक विभागों की समीक्षा किया। समीक्षा में दयनीय स्थिति वन और खनन विभाग की रही। वन विभाग की 33.56 प्रतिशत और खनन विभाग की वसूली का प्रतिशत 45.91 रहा। डीएम ने इसपर सख्त नाराजगी जताई। डीएम ने सभी संबंधित विभागों को सख्त निर्देश दिया कि अपने-अपने विभागों की मासिक वसूली प्रतिशत और बढ़ाएं जिससे कि लक्ष्य को प्राप्त किया जा सके।
विज्ञापन

समीक्षा बैठक में व्यापार कर की वसूली 120 प्रतिशत, स्टांप एवं रजिस्ट्रेशन की वसूली 85.36 प्रतिशत, परिवहन का 104 प्रतिशत, आबकारी 107 प्रतिशत, वन 33.56 प्रतिशत, खनन का 45.91 प्रतिशत, भू-राजस्व 80.50 प्रतिशत, विद्युत 202.85 प्रतिशत, बैंक देयक 105 प्रतिशत, चिकित्सा का 82.88 प्रतिशत, सड़क पुल 94 प्रतिशत, स्थानीय निकाय 107 प्रतिशत राजस्व वसूली पाई गई। स्टांप एवं रजिस्ट्रेशन विभाग की कम वसूली पर जिलाधिकारी द्वारा नाराजगी जताया। इस अवसर पर मुख्य चिकित्साधिकारी डा. सतीश चंद्र सिंह , प्रभागीय निदेशक समाजिकी वानिकी, एआरटीओ, ए एसओसी, एलडीएम, मुख्य राजस्व अधिकारी राम गोपाल सिंह, अधिशासी अभियन्ता विद्युत, अधिशासी अभियन्ता पीडब्ल्यूडी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें