फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुस्साए ग्रामीणों ने बंद की विद्युत सप्लाई

विज्ञापन
विज्ञापन
कोपागंज । स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम टड़ियांव स्थित विद्युत् उपकेंद्र से बीते एक सप्ताह से बिजली की आपूर्ति नहीं हो रही। इससे नाराज ग्रामीणों ने मंगलवार की रात 10 बजे टड़ियांव उपकेंद्र पहुंचकर चल रहें सभी फीडरों को बंद कर दिया। ग्रामीण जल्द लाइन फाल्ट बनाए जाने की मांग करते हुए विद्युत विभाग के खिलाफ नारेबाजी भी किए। ग्रामीणों के इस हरकत से कोपागंज नगर पंचायत सहित दर्जनों गांवों में अंधेरा छाया रहा।
विज्ञापन

तड़ियांव विद्युत उपकेंद्र अंतर्गत लिलारी भरौली ,अरुषाभार ,मुंगेसर ,मुँगमास कल्याणपुर ,पिड़वाल इत्यादि आधा दर्जन गाँवो में एक हफ्ते से लाइन फाल्ट होने विद्युत सप्लाई बाधित थी। इस सड़ी गर्मी ,भीषण उमस और धान की नर्सरी के सूखने को लेकर ग्रामीणों द्वारा बार बार इसकी शिकायत विद्युत विभाग के अधिकारियो से की लेकिन फाल्ट नहीं ठीक नहीं किया गया। आजिज आकर ग्रामीणों ने सबस्टेशन को घेरते हुए मंगलवार की रात्रि दस बजे टड़ियांव सबस्टेशन के सभी फीडरों की लाइन बंद कर दिया। जिसके चलते कोपागंज नगर पंचायत सहित दर्जनों गांव में अँधेरा फ़ैल गया। गर्मी से बिलबिलाते लोगो ने विद्युत कर्मियों से संपर्क करना चाहा तो सभी विद्युत् कर्मियों के मोबाईल स्विच आफ मिले। पूरी रात्रि विद्युत के इंतजार में रतजगा करने के बाद भी विद्युत् सप्लाई चालू नहीं हो सकी। ग्रामीणों का कहना है कि गांव की लाइट फाल्ट होने पर उस गांव की लाइट खोल कर छोड़ दिया जाता है । इस वावत एस डी ओ जीतेन्द्र राम ने इन सारे फाल्टों की जिम्मेदारी जेई अजय गुप्ता पर डालते हुए पल्ला झाड़ लिया कहा कि फाल्टों को दुरुस्त कराकर आपूर्ति बहाल करायी जाएगी ,साथ ही संबंधित जेई के लापरवाही की जाँच करायी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें