मऊ। माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश इलाहाबाद द्वारा संचालित वर्ष 2017 की हाईस्कूल परीक्षा में इंप्रूमेंट अथवा कंपार्टमेंट परीक्षा के लिए अर्ह परीक्षार्थी अपने आवेदन विद्यालय के प्रधानाचार्य के माध्यम से परिषद की बेवसाइट पर 10 जुलाई 2017 की आधी रात तक कर सकते हैं। यह जानकारी जिला विद्यालय निरीक्षक विजय प्रताप सिंह ने दी है । उन्होंने कहा है कि ऐसे छात्र जो इंप्रूवमेंट परीक्षा देना चाहते हैं वे यूपी बोर्ड द्वारा निर्धारित परीक्षा शुल्क 265 रुपये कोषागार में जमा करके उसकी रसीद और हाई स्कूल अथवा इंटरमीडिएट परीक्षा के अंक पत्र के साथ एक प्रार्थनापत्र लेकर अपने प्रधानाचार्यों से संपर्क करें। डीआईओएस ने जनपद के समस्त शासकीय,अशासकीय सहायता प्राप्त,वित्त विहीन हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट कालेज के प्रधानाचार्यों से कहा है कि इच्छुक छात्रों के परीक्षा शुल्क रसीद , आवेदन ,अनुक्रमांक और उसके इंप्रूूवमेंट/कंपार्टमेंट परीक्षा में सम्मिलित होने वाले विषय सहित 10 जुलाई की रात 12 बजे तक अपने विद्यालय के पासवर्ड से बेवसाइट पर ऑनलाइन अपलोड करें। जिला विद्यालय निरीक्षक ने बताया है कि इम्प्रूमेंट के अंतर्गत परीक्षार्थी केवल एक विषय में तथा कम्पार्टमेंट के अंतर्गत परीक्षार्थी अपने दो विषयों में से केवल किसी एक विषय में ही परीक्षा में सम्मिलित हो सकता है।
उन्होंने बताया है कि इम्प्रूमेंन्ट, कंपार्टमेंट परीक्षा के लिए अर्ह परीक्षार्थियों की प्रयोगात्मक परीक्षा 10 जुलाई से 20 जुलाई के बीच संबंधित विद्यालय के प्रधानाचार्यों द्वारा करायी जायेगी। विद्यालय के प्रधानाचार्यों से कहा गया है कि ऐसे परीक्षार्थियों के आंतरिक मूल्यांकन से संबधिंत विषयवार अंकों की सूची क्षेत्रीय कार्यालय वाराणसी को 25 जुलाई तक अवश्य भेज दें।