फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मात्र पांच मामलों का हो सका निस्तारण

विज्ञापन
विज्ञापन
मुहम्मदाबाद गोहना। शासन की महत्वाकांक्षी योजना तहसील दिवस के अवसर पर मंगलवार को मुहम्मदाबाद गोहना तहसील परिसर में तहसील दिवस का आयोजन जिलाधिकारी ऋषिरेंद्र कुमार की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। तहसील दिवस में विभिन्न वादों से संबंधित 205 मामले आए। इसमें से मौके पर मात्र पांच मामलों का निस्तारण किया जा सका।
विज्ञापन

मंगलवार को मुहम्मदाबाद गोहना तहसील में आयोजित तहसील दिवस पर आए अधिकांश मामले भूमि विवाद, पैमाइश और अवैध कब्जा को लेकर की गई। जिलाधिकारी ने समस्याओं को गंभीरता से सुना और निस्तारण के लिए संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया। देवरिया बुजुर्ग गांव के ग्राम प्रधान राधेश्याम राजभर ने चकमार्ग, डीह स्थान, होलिका दहन आदि की जमीनों पर अवैध कब्जा करने की शिकायत किया। इसके अलावा गांव के स्वास्थ केंद्र भवन के जर्जर होने पर फिर से निर्माण करने की मांग किया। गालिबपुर गांव में ग्राम समाज की जमीन पर कब्जा करने की शिकायत को लेकर कांग्रेस नेता उमाशंकर सिंह के नेतृत्व में दर्जनों लोगों ने शिकायती पत्र दिया। जिलाधिकारी ने एसडीएम को मामले का निपटारा किए जाने का निर्देश दिया। इसी प्रकार भुसुवा गांव के बलकरन, बढहा गांव निवासी रमेश ने गांव में पोखरे पर अवैध कब्जा किए जाने की शिकायत किया। इस दौरान सीडीओ आशुतोष द्विवेदी पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव आदि सहित जिले के सभी अधिकारीगण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें