फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गड्ढामुक्त सड़क के फरमान की निकली हवा

विज्ञापन
विज्ञापन
सूरजपुर। 15 जून तक सड़कों को गड्ढामुक्त करने के आदेश की हवा निकल गई है। मधुबन विधान सभा क्षेत्र के अंतर्गत दोहरीघाट विकास खंड के बेलौली शक्करपुर मार्ग इसकी गवाही दे रहा है। इस सड़क पर एक छटांक तारकोल अथवा गिट्टी गड्ढों को भरने में प्रयुक्त नहीं की गई है। सड़क पहले की ही तरह बदहाली की स्थिति में है। सड़क की यह बदहाली राहगीरों को खतरों को दावत दे रही है।
विज्ञापन

दोहरीघाट मधुबन मार्ग पर स्थित बेलौली शक्करपुर मार्ग दर्जनों गांवों को जोड़ता है। यह मार्ग वर्ष 2004 में पीडब्ल्यूडी द्वारा बनवाया गया था। इसके बनने के बाद क्षेत्र के लोगों में काफी खुशी हुई कि इस सड़क से क्षेत्र के दर्जनों गांवों के लोग मुख्य बाजारों तथा मधुबन तहसील मुख्यालय तक आसानी से आ जा सकेंगे। लेकिन कुछ सालों के बाद यह सड़क बहुत ही जर्जर हो गयी। मरम्मत के अभाव में इस सड़क पर सैक़ों बड़े बड़े गड्ढे बन गए हैं, इसकी गिट्टियां उखड़कर चारों तरफ फैली हैं।
ग्राम प्रधान फूलचन्द पटेल, ग्राम प्रधान प्रभुनाथ सिंह पटेल , ग्राम प्रधान राम विलास प्रजापति, हरदेवराम करन, राशीद ,महाबल ,नरेश और परशुराम आदि का कहना है कि इस क्षेत्र के नगरीपार, तिवारीपुरा छपरा ,निकवल कारु वीर, बेला कसैला, पिपरिया सहित दर्जनों गांवों के लोगों के आने जाने का यही सड़क एक मात्र साधन है ,लेकिन यह वर्तमान में काफी जर्जर हो गयी है। मुख्यमंत्री के 15 जून तक सभी सड़कों को गढ्ढामुक्त करने के फरमान से क्षेत्रवासियों में आशा का संचार हुआ। लोगों ने सोचा कि देर से ही सही अब इस सड़क का कायाकल्प हो जाएगा, लेकिन उनकी इस उम्मीद बेनामी साबित हुई है। देखना है कि इस सड़क का आखिर कब तक जीर्णोद्धार हो पाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें