फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार की योजनाओं की दी जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
रानीपुर। पंडित दीनदयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में गुरुवार को तीन दिवसीय अन्त्योदय मेला और प्रदर्शनी का आयोजन ब्लाक मुख्यालय परिसर में किया गया। उद्घाटन विधायक श्रीराम सोनकर ने पं. दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। विधायक ने मेले में आये किसानों को सरकार द्वारा चलाये जाने वाले विभिन्न योजनाओं का लाभ प्राप्त करने का आह्वान किया। प्रदर्शनी में विभिन्न विभागों द्वारा स्टाल लगाए गए थे। क़ृषि विशेषज्ञों ने किसानों को विस्तार से जानकारी दी।
विज्ञापन

मेले में प्रधानमंत्री आवास योजना, वन विभाग, खाद रसद विभाग महिला कल्याण विभाग, लघु सिंचाईं विभाग, समाज कल्याण विभाग, जिला अल्पसंख्यक कल्याण विभाग, स्वच्छ भारत मिशन के तहत पात्रों को शौचालय निर्माण हेतु स्वीकृति पत्र वितरित किया गया। श्रम विभाग की तरफ से निर्माण श्रमिकों का रजिस्ट्रेशन किया गया। बेसिक शिक्षा विभाग की तरफ से उच्च प्राथमिक विद्यालय भुसवां के बच्चों द्वारा कारखाने से निकले गंदे जल का शुद्धिकरण यंत्र और जल संरक्षण मॉडल तथा बड़ागाँव मॉडल स्कूल के बच्चों द्वारा बनाया गया मॉडल प्रदर्शनी में आकर्षण का केंद्र रहा। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी हरिश्चंद्र ,परियोजना निदेशक वी वी सिंह, खंड विकास अधिकारी अनुराग राय, ए डी ओ श्रीकांत मिश्रा, सुरेश सिह, योगेश सिंह, शक्ति सिंह, मिठाई सिंह, अनिल सिंह, मुन्ना मौर्य आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें