उप्र संयुक्त बीएड प्रवेश परीक्षा शुरू होने में आठ दिन शेष हैं, लेकिन प्रशासन की तैयारियां अंतिम दौर में चल रही हैं। परीक्षा को नकलविहीन संपन्न कराने के लिए जिले में 21 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।
प्रत्येक दो परीक्षा केंद्रों पर एक केंद्र प्रतिनिधि और प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर एक-एक स्टेटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती कर दी गई है। इसके अलावा चार सचल दल भ्रमण कर परीक्षा पर नजर रखेंगे। परीक्षा में 20 हजार परीक्षार्थी शामिल होंगे।
यूपी संयुक्त बीएड प्रवेश परीक्षा आगामी 31 मई को प्रस्तावित है। परीक्षा दो पालियों में सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में होगी। प्रथम पाली सुबह नौ बजे से दोपहर 12 बजे तक और द्वितीय पाली दोपहर बाद दो बजे से शाम पांच बजे तक होगी।
परीक्षा को नकलविहीन संपन्न कराने के लिए प्रत्येक दो केंद्रों पर एक-एक केंद्र प्रतिनिधि की तैनाती के साथ ही प्रत्येक केंद्र पर एक-एक स्टेटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है। इसके साथ ही तहसील स्तरीय सचल दल का गठन किया गया है।
सचल दल परीक्षा केंद्रों पर नजर रखेगा। इसके अलावा पांच स्टेटिक मजिस्ट्रेट और पांच केंद्र प्रतिनिधियों को रिजर्व में रखा गया है। प्रत्येक तहसील पर सचल दल का गठन किया गया है। इसके साथ ही प्रशासनिक अधिकारी परीक्षा केंद्रों पर नजर रखेंगे। इस बाबत जिला विद्यालय निरीक्षक गौतम प्रसाद का कहना है कि परीक्षा को हर हाल में नकलविहीन संपन्न कराया जाएगा।