प्रधानमंत्री और गृहमंत्री के विरुद्ध सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी करने तथा गाली-गलौज करने के मामले में पुलिस ने बृहस्पतिवार की शाम प्राथमिकी दर्ज की है।
प्राथमिकी के अनुसार, घोसी कोतवाली क्षेत्र के कस्बा खास निवासी भाजपा मंडल महामंत्री अतुल शर्मा एडवोकेट ने पुलिस को तहरीर सौंपी थी। आरोप है कि एक व्यक्ति घोसी वाले 54 (घोसी व्लोग्स) नाम से सोशल मीडिया अकाउंट संचालित करता है।
आरोप के अनुसार उक्त अकाउंट पर भारत के प्रधानमंत्री और गृहमंत्री के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणियां और गाली-गलौज की जा रही थी। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक प्रमेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।