फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

200 वर्ष पुरानी पांच मूर्तियां चोरी

Sat, 13 Feb 2016 11:30 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के दरगाह रामपुर माफ़ी स्थित राम जानकी मंदिर के गर्भगृह का ताला तोड़कर शुक्रवार की रात चोरों ने राम लक्ष्मण सहित जानकी की पांच मूर्तियां चुरा ली। घटना की जानकारी पुजारी को शनिवार की सुबह तब हुई जब वह अपने कमरे से सोकर बाहर निकले। गर्भगृह में मूर्तियों का स्थान खाली देखकर उनके होश उड़ गए।
विज्ञापन



 दो सौ साल से अधिक पुरानी पीली धातु की मूर्तियां चोरी की होने की खबर लगते ही क्षेत्र के सैकड़ों लोग मंदिर पर पहुंच गए। अपर पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार सिंह, सीओ वंशीधर मिश्रा सहित थानाध्यक्ष मनोज कुमार मौके पर डाक स्क्वायड के साथ पहुंचे। काफी खोजबीन की गई, लेकिन कोई सुराग हाथ नहीं लगा।


मधुबन थाना क्षेत्र के रामपुर माफी गांव में दो सौ साल से अधिक पुराने एक राम जानकी मंदिर स्थापित है। मन्दिर में दो मूर्ति श्रीराम की, दो  लक्ष्मण तथा दो जानकी के अलावा दर्जनों छोटी बड़ी अन्य मूर्ति भी स्थापित है। शुक्रवार की रात मंदिर के पुजारी मौनी बाबा गर्भ गृह का ताला बंद करके पास में ही स्थित अपने कमरे में जाकर सो गए। शुक्रवार की रात चोर मंदिर के पीछे की बाउंड्री वाल फांदकर अंदर घुस गए और गर्भ गृह मन्दिर के  मुख्य गेट का ताला तोड़कर पांचों मूर्ति उठा ले गए।
विज्ञापन



 इनमें चोर लक्ष्मण जी एक एक बड़ी मूर्ति छोड़ गए। इस घटना की जानकारी पुजारी को सुबह तब हुई जब वह अपने कमरे से बाहर निकलकर गर्भ गृह तक पहुंचे। मन्दिर का ताला टूटा देखकर उनके होश  उड़ गए। स्थापित एक लक्ष्मण जी की मूर्ति छोड़ सभी मूर्तियाँ गायब थी जब कि एक  मूर्ति लक्ष्मणजी की नीचे गिरी पड़ी थी।


गांव के लोगों का कहना है कि यह मूर्तियां पीली धातु की बनी थी। यह अष्टधातु की भी हो सकती हैं लेकिन इसका कोई प्रमाण नहीं है। पांच कीमती मूर्तियों के चोरी होने की सूचना पाकर मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार सिंह मौके पर डाग स्क्वायड के साथ पहुंचे।


 मौके पर जुटे ग्रामीणों से बातचीत के आधार पर उन्होंने खोजबिन कराई लेकिन कोई सुराग नहीं लग सका। पुजारी ने केस दर्ज कराया है। एसपी शिवहरि मीणा का कहना है कि मूर्ति किस धातु की बनी थी इसका कोई प्रमाण नहीं है। पुजारी की तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। चोरी की घटना का जल्द ही खुलासा करने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें