फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक लड़ने पर पुलिसकर्मियों ने पीटा

Sat, 13 Feb 2016 11:27 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर कोतवाली थाना क्षेत्र के सहादतपुरा बाईपास स्थित एक एजेंसी के सामने शनिवार को बाइक लड़ने के बाद पुलिसकर्मियों ने एक युवक को जमकर पीटा। पिटाई से युवक का हाथ टूट गया। जिसके बाद पुलिसकर्मी उसे छोड़कर वहां से भाग निकले। इस दौरान सैकड़ो लोग मूक दर्शक बने रहे। 
विज्ञापन



पुलिसकर्मियों के चले जाने के बाद लोगों ने उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। घटना के बाद  युवक के परिवारजन मुकदमा दर्ज कराने के लिए शहर कोतवाली पहुंचे। लेकिन उनका मुकदमा दर्ज नही हुआ।


 सरायलखंसी थाना क्षेत्र के चांदमारी इमिलिया निवासी संजीव अपने एक दोस्त के साथ कहीं जा रही था। इसी बीच शहर कोतवाली के सहादतपुरा एक एजेंसी के पास उसके बाइक की टक्कर पुलिसकर्मियों की बाइक से हो गई। दोनों बाइक सड़क पर गिर गई। जिसके बाद गुस्साए पुलिसकर्मियों से संजीव को पीटकर उसका हाथ तोड़ दिया। घटना को लेकर लोगों में काफी गुस्सा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें