फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भीम, माधवेंद्र समेत 20 प्रत्याशियों ने किया नामांकन

विज्ञापन
विज्ञापन
विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2022 के दृष्टिगत सोमवार को जनपद के चारों विधानसभा के लिए कुल 20 प्रत्याशियों नामांकन किया। वहीं नामांकन के लिए कुल 35 फार्म भी खरीदे गए।
विज्ञापन

सदर विधानसभा 356 मऊ से बसपा से भीम राजभर, कांग्रेस से माधवेंद्र बहादुर सिंह, सुभासपा से अब्बास अंसारी, पीस पार्टी से मुनौवर तथा राजपत और जीतेंद्र ने निर्दल पर्चा दाखिल किया। वहीं मधुबन विधानसभा 353 से सपा के उमेश चंद्र पांडेय, कांग्रेस से अमरेश चंद्र पांडेय, भाजपा से रामविलास चौहान तथा निर्दल प्रत्याशी के रूप में सूर्य कुमार ने पर्चा दाखिल किया। उधर घोसी विधानसभा 354 घोसी से भाजपा से विजय राजभर, बसपा से वसीम एकबाल, कांग्रेस से प्रियंका यादव, बहुजन मुक्ति पार्टी के शरदचंद्र तथा निर्दल प्रत्याशी के रूप में हरिशंकर यादव, किशुनदेव चौहान ने पर्चा दाखिल किया। मुहम्मदाबाद गोहना विधानसभा 355 से सपा उम्मीदवार राजेंद्र कुमार, आंबेडकराइट पार्टी आफ इंडिया से प्रेम प्रकाश सहाय, बसपा से धर्म सिंह गौतम, बहुजन मुक्ति पार्टी रामधारी ने पर्चा दाखिल किया। इसके साथ ही मधुबन से नामांकन के लिए चार, घोसी के लिए छह, मुहम्मदाबाद गोहना के लिए 17 तथा सदर विधानसभा के कुल आठ नामांकन फार्मों की बिक्री हुई है।
नामांकन को लेकर सुरक्षा के व्यापक रहे इंतेजाम
नामांकन को लेकर प्रशासन की तरफ से कलेक्ट्रेट परिसर में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए है। प्रत्याशी अपने प्रस्तावकों के साथ कलेक्ट्रेट के पूर्वी गेट से प्रवेश करने के बाद नामांकन कक्षों में गए। नामांकन के बाद उत्तरी गेट से प्रत्याशी और प्रस्तावक बाहर निकले। सुरक्षा के दृष्टिगत परिसर में पर्याप्त संख्या में पुलिस बल तैनात किए गए हैं। अधिकारियों ने नामांकन प्रक्रिया के पूरे समय परिसर में की गई सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। पूरे समय किसी के भी परिसर में प्रवेश की मनाही रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें