फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम और सीएम का फूंका पुतला

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मुुख्यमंत्री अखिलेश यादव को इलाहाबाद विश्वविद्यालय के छात्र संघ उद्घाटन कार्यक्रम में जाने से रोके जाने पर सपाजन भड़क गए। उन्होंने मुुख्यालय सहित पूरे जिले में जुलूस निकालकर विरोध प्रदर्शन किया। साथ ही नारेबाजी के बीच प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री का पुतला फूंका।
विज्ञापन

कार्यकर्ताओं ने जनपदीय कार्यालय पर विरोध प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष धर्मप्रकाश यादव ने कहा कि प्रदेश और केंद्र सरकार लोकतंत्र की हत्या कर रही है। संवैधानिक संस्थाओं पर हमले हो रहे हैं। संविधान खतरे में डाल दिया गया है। छात्र संघ की आवाज दबाई जा रही है। प्रदेश सहित पूरे देश में अराजकता की स्थिति बन गई है। इलाहाबाद विवि छात्र संघ के उद्घाटन में राष्ट्रीय अध्यक्ष को रोका जाना न सिर्फ लोकतंत्र की हत्या है बल्कि संविधान में मिले अधिकारों का भी हनन है। कहा कि गठबंधन से भाजपा सरकार डर गई है। इसीलिए सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष को एयर पोर्ट पर ही रोक लिया गया। कहा कि सपा ऐसे में डरने वाले नहीं है। नाराज कार्यकर्ताओं ने बाल निकेतन चौराहे के पास प्रधानमंत्री और सूबे के मुख्यमंत्री का पुतला फूंका। इस दौरान राष्ट्रीय सचिव रामहरि चौहान, पूर्व विधायक बैजनाथ पासवान, अल्ताफ अंसारी, शैलेन्द्र यादव साधु, अरशद जमाल, डॉ ओमप्रकाश यादव, छात्र सभा के जिलाध्यक्ष दिलीप पांडे, आमान अहमद, वीरेंद्र चौहान, सुबास चौहान, रामनरेश बिहारी, दूधनाथ यादव, रामप्रताप यादव, जितेंद्र यादव, सौरव यादव आदि उपस्थित रहे।
कुसुम्हां : आक्रोशित सपा कार्यकर्ताओं ने दोहरीघाट चौक पर नारेबाजी के बीच पीएम और सीएम का पुतला फूंककर विरोध प्रदर्शन किया। नगर अध्यक्ष राम सिंह यादव ने कहा कि प्रदेश की सरकार अब गुंडागर्दी पर उतर चुकी है। इस प्रदर्शन में प्रमुख प्रतिनिधि चन्द्रमणि यादव, जिला पंचायत सदस्य सुबाष यदुवंशी, अजय यादव, शैलेश यादव, सपा नेता रामायन यादव, विशाल यादव, सतीश यादव, रामप्रवेश भारतीय, अरविंद सोनकर, सोनू यादव, सचिन चौरसिया, मनीष सिंह पटेल, दीपक चौधरी, सुजित यादव, उमेश यादव, सुजीत विश्वकर्मा, रामसिंह यादव नगर अध्यक्ष, रामनिवास यादव, विनोद साहनी आदि रहे। मधुबन : कस्बे में सपाइयों ने विरोध प्रदर्शन कर पुतले फूंके। इस दौरान नीरज यादव , मुसाफिर प्रसाद यादव, प्रद्युम्न कुमार ,प्रमोद पाण्डेय पूर्व जिला पंचायत सदस्य सपन कन्नौजिया, लाला यादव, कविन्द्र यादव, रामसूरत ,अजीत यादव आदि रहे । रतनपुरा : पुलिस चौकी मोड़ पर कार्यकर्ताओं ने सीएम का पुतला फूंककर नाराजगी जताई। इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य परमा यादव, कुनू सिंह, अशोक यादव, संजय यादव, रामाश्रय यादव, बबलू कुमार, राधेश्याम गौड़, मंटु राजभर मौजूद रहे। रानीपुर : लखनऊ विश्वविद्यालय के पूर्व छात्र नेता रवींद्र यादव के नेतृत्व में खुरहट पुलिस चौकी के पास सीएम का पुतला फूंक कर विरोध प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें