फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जो पुरानी पेंशन बहाल करेगा वही देश पर राज करेगा

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। कर्मचारी, शिक्षक, अधिकारी पुरानी पेंशन बहाली मंच के तत्वावधान में राज्य कर्मचारियों, अधिकारियों तथा शिक्षकों ने सोमवार को मशाल जुलूस निकाला। राज्य कर्मचारियों, अधिकारियों, शिक्षकों का मशाल जुलूस बाल निकेतन से शुरू होकर आजमगढ़ मोड़ तक गया। जुुलूस में शामिल राज्य कर्मचारी, शिक्षक जो पुरानी पेंशन बहाल करेगा वही देश पर राज करेगा, पुरानी पेंशन बहाल करो बहाल करो आदि नारे लगाते हुए चल रहे थे। आजमगढ़ मोड़ पर पहुंचे पदाधिकारियों ने प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री को संबोधित सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

इस मौके पर राज्य कर्मचारी परिषद के जिलाध्यक्ष रामाश्रय यादव ने कहा कि पुरानी पेंशन बहाल करने के लिए सरकार को बाध्य कर देंगे, चाहे हमें जान ही देना पड़े। कहा कि कर्मचारी अधिकारी शिक्षक सरकार की मशीनरी हैं। यदि यही सुरक्षित नहीं है तो देश कैसे सुरक्षित हो सकता है।
कर्मचारी शिक्षक अधिकारी पुरानी पेंशन बहाली मंच के संयोजक अंजनी कुमार सिंह ने कहा कि लंबे समय से पुरानी पेंशन बहाली की मांग को सरकार ने ठंडे बस्ते में डाल दिया है। संगठन की तरफ से सरकार के प्रतिनिधि वार्ता में शामिल होकर आश्वासन की घुट्टी पिला देते हैं, लेकिन अभी तक मामले को लटकाए हुए हैं। सरकार की तरफ से पुरानी पेंशन को अविलंब बहाल नहीं किया गया तो हम लोग छह फरवरी से 12 फरवरी तक अनिश्चितकालीन हड़ताल किया जाएगा। मंत्री विवेकानंद गुप्ता ने कहा कि पुरानी पेंशन बुढ़ापे की लाठी है। संघर्ष के सहारे यह अवश्य बहाल होगी। जो सरकार पुरानी पेंशन नहीं देगी, हम सब उसका बहिष्कार करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें